Latest News

November 23, 2026
Follow Us:

Latest News

November 23, 2026
Follow Us:

‘महाराष्ट्र भूमि’ एक विश्वसनीय हिंदी/अंग्रेजी समाचार पत्र है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाना भी है। इसीलिए, हम ‘सकारात्मक पत्रकारिता’ के सिद्धांत पर चलते हैं—ऐसी खबरें जो समाज को जागरूक करें, सशक्त बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दें।

Quick Contact:

महाराष्ट्र भूमिताजा खबर12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के अकेले लिफ्ट इस्तेमाल पर रोक
Maharashtra Enforces Strict Lift Safety Rules; Kids Below 12 Prohibited from Unaccompanied Rides

12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के अकेले लिफ्ट इस्तेमाल पर रोक

➤ महाराष्ट्र में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर कड़े नियम लागू
➤ सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर संबंधित बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स का लिफ्ट लाइसेंस होगा रद्द

महाराष्ट्र भूमि | मुंबई:
राज्य में बढ़ती लिफ्ट दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षा मानकों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने बच्चो के लिफ्ट इस्तेमाल को लेकर नए और कड़े दिशा-निर्देश लागू किए हैं। इसके तहत अब राज्य में ‘महाराष्ट्र लिफ्ट, एस्केलेटर और मूविंग वॉक नियम, 2026’ को आधिकारिक रूप से अधिसूचित कर दिया गया है। नए नियमों के मुताबिक, अब 12 साल से कम उम्र के बच्चे किसी वयस्क की मौजूदगी या देखरेख के बिना अकेले लिफ्ट, एस्केलेटर या मूविंग वॉकवे का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। यदि इन सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जाती है, तो संबंधित बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स का लिफ्ट लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

➤ नियमों में किए गए प्रमुख बदलाव और सुरक्षा प्रावधान:
नए नियमों के तहत 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों का अकेले लिफ्ट या एस्केलेटर पर सफर करना प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही, 18 साल से कम उम्र के किसी भी नाबालिग को लिफ्ट ऑपरेटर के रूप में नियुक्त करने पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

अब यह अनिवार्य कर दिया गया है कि कोई अधिकृत ठेकेदार महीने में कम से कम एक बार लिफ्ट, एस्केलेटर और मूविंग वॉक की तकनीकी जांच और रखरखाव करेगा। इसके अलावा, लाइसेंसधारी या अधिकृत ठेकेदार द्वारा इनका वार्षिक सुरक्षा ऑडिट कराया जाना और उसकी रिपोर्ट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर को सौंपना जरूरी होगा।

इतना ही नहीं लिफ्टों में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमैटिक रेस्क्यू डिवाइस और ओवरलोड प्रोटेक्शन डिवाइस जैसे आधुनिक फीचर्स होना अनिवार्य कर दिया गया है। जिन पुरानी लिफ्टों में ये प्रणालियां नहीं हैं, उन्हें नए नियम लागू होने के एक साल के भीतर इन्हें लगवाना होगा।

➤ 24 घंटे के भीतर दुर्घटना की रिपोर्ट: यदि लिफ्ट या एस्केलेटर से जुड़ी कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसकी सूचना 24 घंटे के भीतर स्थानीय पुलिस स्टेशन और विद्युत निरीक्षक को देना अनिवार्य होगा।

➤ बंद और अप्रयुक्त लिफ्टों के लिए निर्देश:
इस्तेमाल में न आने वाली लिफ्ट या एस्केलेटर को या तो पूरी तरह हटा देना होगा या फिर उनका बिजली का कनेक्शन काटकर उन्हें सुरक्षित यांत्रिक स्थिति में रखना होगा। इसके अलावा, लिफ्ट वेल और एस्केलेटर क्षेत्रों में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश को रोकने के लिए सभी एंट्री गेटों को अच्छी तरह से लॉक या बैरिकेड करना होगा।

➤ बंद एस्केलेटर सीढ़ी के रूप में वर्जित: जो एस्केलेटर या मूविंग वॉक बंद पड़े हैं, उनका उपयोग सामान्य सीढ़ी या पैदल रास्ते के रूप में नहीं किया जा सकता। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता सुनिश्चित करने के लिए मेंटेनेंस ठेकेदारों को अपने कार्यालय में 24 घंटे कॉल सेवा (हेल्पलाइन) चालू रखनी होगी।

लाइसेंस से जुड़े नियमों को भी बेहद सख्त बना दिया गया है। अब लिफ्ट, एस्केलेटर या मूविंग वॉक का संचालन करने का लाइसेंस तभी जारी किया जाएगा, जब वे नेशनल बिल्डिंग कोड और भारतीय मानक ब्यूरो के मानदंडों के अनुरूप स्थापित किए गए हों। लाइसेंस प्राप्त करने के बाद उनमें ऐसा कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकता जिससे मशीन की सुरक्षा प्रभावित हो या लोगों के जीवन को कोई खतरा पैदा हो।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post