Latest News

Navi Mumbai : बालवाड़ी शिक्षिकाओं और सहायिकाओं के वेतन वृद्धि की मांग; श्रमिक सेना ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

गणेशोत्सव २०२६ | एपीएमसी और एनआरआई पुलिस स्टेशन ने दिया साइबर अपराध और नशा मुक्ति का संदेश

एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 अत्याधुनिक वॉल्वो बसें: परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईकऑनलाइन बुकिंग से लेकर हॉस्पिटैलिटी सेवाओं तक, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

सेवा संकल्प अभियानांतर्गत जागतिक बांबू दिवसानिमित्त नवी मुंबईत 1200 हून अधिक बांबू वृक्षलागवड

नवी मुंबई महानगरपालिकेच्या नियोजनबद्ध व्यवस्थापनात १४३१८ श्रीगणेशमूर्तींसह २२३० गौरींचे भावपूर्ण विसर्जन

घोषणा नको, मदत द्या! शेकापचा सरकारला इशारा; शेतकऱ्यांच्या बांधावर पोहोचण्याची मागणी

October 2, 2026
Follow Us:

‘महाराष्ट्र भूमि’ एक विश्वसनीय हिंदी/अंग्रेजी समाचार पत्र है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाना भी है। इसीलिए, हम ‘सकारात्मक पत्रकारिता’ के सिद्धांत पर चलते हैं—ऐसी खबरें जो समाज को जागरूक करें, सशक्त बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दें।

Quick Contact:

महाराष्ट्र भूमिताजा खबरमीरा-भयंदर: फाउंटेन से गायमुख घोडबंदर रोड की मरम्मत कार्यों में लाएं तेजी – मंत्री प्रताप सरनाईक
मीरा-भयंदर: फाउंटेन से गायमुख घोडबंदर रोड की मरम्मत कार्यों में लाएं तेजी – मंत्री प्रताप सरनाईक

मीरा-भयंदर: फाउंटेन से गायमुख घोडबंदर रोड की मरम्मत कार्यों में लाएं तेजी – मंत्री प्रताप सरनाईक

महाराष्ट्र भूमि | मुंबई:
मीरा-भयंदर नगर निगम क्षेत्र में स्थित फाउंटेन से गायमुख घोडबंदर मार्ग के मरम्मत कार्यों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दिए हैं। इस संबंध में मंत्रालय में उनकी अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान मंत्री सरनाईक ने कहा, “घोडबंदर मार्ग मीरा-भयंदर क्षेत्र के निवासियों के साथ-साथ मुंबई और ठाणे के बीच आवाजाही करने वाले हजारों वाहन चालकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी संबंधित निकाय और एजेंसियां अपनी-अपनी जिम्मेदारी तय करते हुए आपसी समन्वय से मरम्मत कार्य करें, ताकि आम जनता को जल्द से जल्द ट्रैफिक और खराब सड़कों से राहत मिल सके।”

इस अवसर पर मीरा-भयंदर मनपा की आयुक्त राधा बिनोद शर्मा, नगर विकास विभाग के उप-सचिव, सिटी इंजीनियर, सहायक निदेशक (नगर रचना) सहित विभिन्न संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सड़क मरम्मत की वर्तमान स्थिति, लंबित कार्यों, एजेंसियों की जवाबदेही और कार्य पूरा करने की समय सीमा का विस्तृत जायजा लिया गया।

मंत्री सरनाईक ने स्पष्ट करते हुए कहा, “नागरिकों को सुरक्षित, गड्ढामुक्त और सुगम सड़कें उपलब्ध कराना नगर निगम प्रशासन का प्राथमिक दायित्व है। अंतर-विभागीय समन्वय की कमी के कारण कोई भी कार्य रुकना नहीं चाहिए। घोडबंदर मार्ग की मरम्मत के मुद्दे को प्राथमिकता पर हल कर नागरिकों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के लिए आवश्यक फैसले तुरंत लिए जाएंगे।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post