Latest News

Navi Mumbai : बालवाड़ी शिक्षिकाओं और सहायिकाओं के वेतन वृद्धि की मांग; श्रमिक सेना ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

गणेशोत्सव २०२६ | एपीएमसी और एनआरआई पुलिस स्टेशन ने दिया साइबर अपराध और नशा मुक्ति का संदेश

एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 अत्याधुनिक वॉल्वो बसें: परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईकऑनलाइन बुकिंग से लेकर हॉस्पिटैलिटी सेवाओं तक, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

सेवा संकल्प अभियानांतर्गत जागतिक बांबू दिवसानिमित्त नवी मुंबईत 1200 हून अधिक बांबू वृक्षलागवड

नवी मुंबई महानगरपालिकेच्या नियोजनबद्ध व्यवस्थापनात १४३१८ श्रीगणेशमूर्तींसह २२३० गौरींचे भावपूर्ण विसर्जन

घोषणा नको, मदत द्या! शेकापचा सरकारला इशारा; शेतकऱ्यांच्या बांधावर पोहोचण्याची मागणी

October 2, 2026
Follow Us:

‘महाराष्ट्र भूमि’ एक विश्वसनीय हिंदी/अंग्रेजी समाचार पत्र है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाना भी है। इसीलिए, हम ‘सकारात्मक पत्रकारिता’ के सिद्धांत पर चलते हैं—ऐसी खबरें जो समाज को जागरूक करें, सशक्त बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दें।

Quick Contact:

महाराष्ट्र भूमिशहरठाणेGanesh Utsav 2026: कोंकण जाने वाले यात्रियों के लिए एसटी महामंडल चलाएगा 5,220 अतिरिक्त बसें
MSRTC to Operate 5,220 Special Buses for Konkan Passengers This Ganeshotsav

Ganesh Utsav 2026: कोंकण जाने वाले यात्रियों के लिए एसटी महामंडल चलाएगा 5,220 अतिरिक्त बसें

मुंबई, 7 अगस्त: श्री गणराया का आगमन 14 सितंबर को हो रहा है, और बाप्पा के स्वागत के लिए महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एसटी) पूरी तरह तैयार है। मुंबई, ठाणे, पालघर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले कोंकणवासियों के लिए अत्यंत प्रिय गणेशोत्सव के अवसर पर, एसटी महामंडल ने इस वर्ष 7 सितंबर से 25 सितंबर की अवधि में 5,220 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी परिवहन मंत्री तथा एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने दी।

गणेशोत्सव के दौरान अतिरिक्त बस संचालन के नियोजन को लेकर एसटी महामंडल के मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में वे बोल रहे थे। इस बैठक में महामंडल के उपाध्यक्ष व प्रबंध निदेशक डॉ. माधव कुसेकर तथा एसटी के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

मंत्री सरनाईक ने कहा, “गणेशोत्सव कोंकणवासियों की भावनाओं से गहराई से जुड़ा हुआ त्यौहार है। इसलिए हर साल की तरह इस साल भी लाभ-हानि का विचार किए बिना एसटी कोंकण जाने वाले यात्रियों की सेवा के लिए तत्पर है। इस वर्ष लगभग 5,220 अतिरिक्त बसें कोंकण के विभिन्न मार्गों पर दौड़ेंगी।”

इन अतिरिक्त बसों का आरक्षण npublic.msrtcors.com आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। यात्री बस स्टैंडों के साथ-साथ ‘MSRTC Bus Reservation’ आधिकारिक मोबाइल ऐप के माध्यम से भी आरक्षण कर सकते हैं। मंत्री सरनाईक ने बताया कि हाल ही में संपन्न हुई आषाढ़ी एकादशी यात्रा के लिए एसटी महामंडल ने 5,200 अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई थीं, जिसे श्रद्धालुओं और यात्रियों से अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला। उसी तर्ज पर गणेशोत्सव के लिए भी बड़े पैमाने पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया है।

10 अगस्त से समूह (ग्रुप) आरक्षण शुरू
न्यूनतम 40 यात्रियों के समूह के लिए 10 अगस्त से ग्रुप बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ग्रुप बुकिंग में महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को 50 प्रतिशत की छूट तथा अमृत वरिष्ठ नागरिकों को 100 प्रतिशत किराये की छूट लागू रहेगी। गणेशोत्सव के उपलक्ष्य में 7 सितंबर से मुंबई, ठाणे और पालघर विभागों के प्रमुख बस स्टैंडों से इन अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।

गणेशोत्सव के दौरान एसटी का परिवहन सुचारू रहे, इसके लिए सभी प्रमुख बस स्टैंडों और बस स्टॉपों पर वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में कर्मचारी दिन-रात कार्यरत रहेंगे। साथ ही कोंकण के प्रमुख राजमार्गों पर आवश्यकतानुसार वाहन मरम्मत दल (ब्रेकडाउन टीम) तैनात किए जाएंगे, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, त्वरित और निर्बाध सेवा प्रदान की जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post