महाराष्ट्र भूमि | नवी मुंबई:
गणेशोत्सव के पावन अवसर पर सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए एपीएमसी और एनआरआई पुलिस स्टेशन ने साइबर अपराध और नशा मुक्ति पर आकृषक देखावा तैयार कर सभी ,में जागरूकता निर्माण करने की अनोखी पहल की है।
बता दे की इन दिखावे के जरिये बढ़ते ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों और डिजिटल लेनदेन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। वही नशीले पदार्थों के घातक दुष्प्रभावों और सुरक्षित समाज के निर्माण जैसे अत्यंत संवेदनशील विषयों पर प्रभावी संदेश दिया गया।
धार्मिक उत्सव के मंच का उपयोग कर समाज में जागरूकता फैलाने के पुलिस के इस प्रयास की सराहना हर तरफ से की जा रही है।

