महाराष्ट्र भूमि | मोनिका भोसले (कोपरखैरणे)
कोपरखैरणे–बोनकोडे क्षेत्र में बढ़ती यातायात समस्या और नागरिकों को होने वाली दैनिक परेशानियों के मद्देनजर नवी मुंबई महानगरपालिका के माध्यम से निर्मित कोपरखैरणे स्थित पावणे ब्रिज से सेक्टर-11 कोपरखैरणे को कनेक्ट करते ‘कनेक्टिंग लिंक ब्रिज’ का लोकार्पण महाराष्ट्र राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक के हाथों संपन्न हुआ।
जहाँ इस अवसर पर महापौर सुजाता पाटील, उपमहापौर दशरथ भगत, सभागृह नेता सागर नाईक, नगरसवेक मुनावर पटेल, नगरसेविका वैष्णवी नाईक, नगरसेविका अदिती नाईक, नगरसेवक अमित मेढकर, पूर्व नगरसेवक लीलाधर नाईक, महानगरपालिका के कार्यकारी अभियंता अजय संख्ये सहित प्रभाग के नागरिक एवं महानगरपालिका के अधिकारी उपस्थित थे।
सभागृह नेता सागर नाईक एवं स्थानीय नगरसेवक मुनावर पटेल के विशेष प्रयासों और सक्रिय पहल से साकार हुए इस महत्वाकांक्षी प्रकल्प के चलते नागरिकों को यातायात की समस्या से निजात मिलेगी बल्कि दैनिक आवागमन अधिक तेज, सुरक्षित और सुगम होगा | इस ‘कनेक्टिंग लिंक ब्रिज’ के शुरू होने से कोपरखैरणे सेक्टर-11, खैरणे गांव और बोनकोडे क्षेत्र के नागरिकों को तुर्भे एपीएमसी मार्केट तक पहुंचना अधिक आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक भी होगा। साथ ही, वाशी–कोपरखैरणे मुख्य मार्ग पर होने वाली यातायात समस्या कम होगी और यह कनेक्टिव लिंक एक प्रभावी वैकल्पिक मार्ग के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका अख्तियार करेगा।
इसके साथ ही, तुर्भे एपीएमसी और सानपाड़ा क्षेत्र से कोपरखैरणे तथा ठाणे–बेलापुर मार्ग की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए भी यह कनेक्टिंग लिंक रोड अत्यंत उपयोगी साबित होगा।

इस अवसर पर वन मंत्री गणेश नाईक ने नवी मुंबई के आगामी 25 से 30 वर्षों के विकास विजन को ध्यान में रखते हुए तथा भविष्य में शहर को यातायात जाम की समस्या से मुक्त करने के उद्देश्य से, वाहतूक व्यवस्था से जुड़ी कई महत्वपूर्ण दूरदर्शी संकल्पनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विश्वास जताया की इन दूरगामी विचारों से नवी मुंबई की यातायात व्यवस्था स्थायी रूप से गतिमान और बाधारहित बनेगी।
वही नगरसेवक मुनावर पटेल ने कहा,
“इस कनेक्टिंग लिंक ब्रिज से नागरिकों को निश्चित रूप से बड़ी राहत मिलेगी और यह मार्ग यातायात के लिए एक बेहतर एवं प्रभावी विकल्प साबित होगा।”

