Latest News

August 15, 2026
Follow Us:

Latest News

August 15, 2026
Follow Us:

‘महाराष्ट्र भूमि’ एक विश्वसनीय हिंदी/अंग्रेजी समाचार पत्र है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाना भी है। इसीलिए, हम ‘सकारात्मक पत्रकारिता’ के सिद्धांत पर चलते हैं—ऐसी खबरें जो समाज को जागरूक करें, सशक्त बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दें।

Quick Contact:

महाराष्ट्र भूमिक्राईमपायधुनी में मानवता शर्मसार: 7 वर्षीय मासूम से सुरक्षा गार्ड ने किया यौन उत्पीड़न
पायधुनी में मानवता शर्मसार: 7 वर्षीय मासूम से सुरक्षा गार्ड ने किया यौन उत्पीड़न

पायधुनी में मानवता शर्मसार: 7 वर्षीय मासूम से सुरक्षा गार्ड ने किया यौन उत्पीड़न

महाराष्ट्र भूमि | मुंबई

मुंबई के पायधुनी इलाके से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद संवेदनशील घटना सामने आई है। एक सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसी की इमारत में तैनात सुरक्षा गार्ड द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किए जाने के बाद पूरे इलाके में भारी जन-आक्रोश फ़ैल गया है। इस जघन्य अपराध से नाराज स्थानीय नागरिकों ने पायधुनी पुलिस थाने का घेराव किया, सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन किया और आरोपी को तत्काल कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह घिनौनी वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब सात साल की मासूम बच्ची इमारत के वॉशरूम में गई थी। आरोप है कि मौके का फायदा उठाकर सुरक्षा गार्ड जबरन वॉशरूम के अंदर घुस गया और बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया। घटना के बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।

➤ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार:

घटना की सूचना मिलते ही हरकत में आई पायधुनी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरक्षा गार्ड को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) अधिनियम सहित अन्य संबंधित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

यह घटना एक बार फिर आवासीय सोसायटियों में सुरक्षा कर्मियों के पुलिस वेरिफिकेशन (सत्यापन), सीसीटीवी निगरानी और संवेदनशील स्थानों पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर बहस छेड़ गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post