Latest News

मुंबई मनपा कर्मचारियों को इस साल ‘दहीहंडी’ के बजाय ‘रक्षाबंधन’ पर मिलेगी स्थानीय छुट्टी

नवी मुंबई में दूध में मिलावट के बड़े रैकेट का भंडाफोड़: FDA की बड़ी कार्रवाई में 4,710 लीटर दूध और लाखों का माल जब्त

प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने वाली सेक्टर-19 तुर्भे की निर्माण साइट सील

नवी मुंबई में नशामुक्त अभियान: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैंपस कनेक्ट और व्यसनमुक्ति केंद्र का किया शुभारंभ

खारघर हिल महापौर मैराथन: नवी मुंबई मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे ने 21.2 किमी की दौड़ सफलतापूर्वक की पूर्ण

ऐरोली सेक्टर-6: भूखंड क्रमांक 30 की दुर्दशा से नागरिक परेशान; नगरसेविका श्रेया जिरगे और समाजसेवक सुदर्शन जिरगे ने अधिकारियों संग किया ऑन-ग्राउंड निरीक्षण

August 29, 2026
Follow Us:

‘महाराष्ट्र भूमि’ एक विश्वसनीय हिंदी/अंग्रेजी समाचार पत्र है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाना भी है। इसीलिए, हम ‘सकारात्मक पत्रकारिता’ के सिद्धांत पर चलते हैं—ऐसी खबरें जो समाज को जागरूक करें, सशक्त बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दें।

Quick Contact:

महाराष्ट्र भूमिशहरपनवेलपनवेल में मूसलाधार बारिश के बावजूद ‘तिरंगा पदयात्रा’ को मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन
Massive Public Support for 'Tiranga Padayatra' in Panvel Despite Heavy Downpours

पनवेल में मूसलाधार बारिश के बावजूद ‘तिरंगा पदयात्रा’ को मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन

➤ विधायक प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा; ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से माहौल हुआ देशभक्तिमय

महाराष्ट्र भूमि | पनवेल

भारत के ८०वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय अखंडता और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से पनवेल शहर में एक भव्य ‘तिरंगा पदयात्रा’ का अत्यंत उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश सचिव एवं विधायक प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा पनवेल विधानसभा क्षेत्र की ओर से आयोजित इस यात्रा को आम नागरिकों का भारी जनसमर्थन प्राप्त हुआ । हाथों में तिरंगा लिए हजारों नागरिकों की उपस्थिति से पूरा पनवेल शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस भव्य तिरंगा यात्रा की शुरुआत आद्य क्रांतिवीर वासुदेव बलवंत फड़के नाट्यगृह से हुई। इसके बाद यात्रा कर्मवीर भाऊराव पाटिल की प्रतिमा से होते हुए टपाल नाका, मिर्ची गली के रास्ते आगे बढ़ी और छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर पहुंचकर एक विशाल जनसभा के रूप में संपन्न हुई। यात्रा के पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।

इस यात्रा में विधायक प्रशांत ठाकुर के साथ भाजपा उत्तर रायगढ़ जिलाध्यक्ष अविनाश कोली, महापौर नितिन पाटिल, रायगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष मंगेश वाकडीकर, उपमहापौर प्रमिला पाटिल, सभागृह नेता एडवोकेट प्रकाश बिनेदार, नगरसेवक , नगरसेविकाएं सहित पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, विभिन्न स्कूलों के छात्र और हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

➤ तिरंगे के सम्मान में राष्ट्रभक्ति का आह्वान
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा भारत की संप्रभुता, स्वाभिमान, एकता और अखंडता का प्रतीक है। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से इस यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा नागरिकों तक सामाजिक एकजुटता और राष्ट्रीय कर्तव्य का संदेश पहुंचाने में सफल रही।

पदयात्रा के दौरान तेज बारिश की बौछारें पड़ती रहीं, लेकिन नागरिकों का उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ। हाथ में तिरंगा थामे लोग बारिश में भीगते हुए भी आगे बढ़ते रहे। प्रतिकूल मौसम और बारिश पर देशप्रेम की इस जिद्द ने विजय प्राप्त की, जिससे कार्यक्रम में बिना किसी बाधा के यह तिरंगा यात्रा बेहद भव्य और अनुशासित तरीके से संपन्न हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post