Latest News

October 30, 2026
Follow Us:

Latest News

October 30, 2026
Follow Us:

‘महाराष्ट्र भूमि’ एक विश्वसनीय हिंदी/अंग्रेजी समाचार पत्र है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाना भी है। इसीलिए, हम ‘सकारात्मक पत्रकारिता’ के सिद्धांत पर चलते हैं—ऐसी खबरें जो समाज को जागरूक करें, सशक्त बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दें।

Quick Contact:

महाराष्ट्र भूमिशहरनवी मुंबईघणसोली की रामेश्वर सोसायटी का सात साल पुराना पानी का प्रश्न हल
Ghansoli’s Rameshwar Society Resolves 7-Year Water Issue

घणसोली की रामेश्वर सोसायटी का सात साल पुराना पानी का प्रश्न हल

  • पूर्व सांसद संजीव नाईक का हुआ सत्कार
  • राजू थोरात के प्रयत्नों को सफलता
  • कम दबाव से मिलने वाले पानी की समस्या हुई दूर, रहिवासियों ने ली राहत की सांस

■ महाराष्ट्र भूमि | नवी मुंबई

नवी मुंबई के घणसोली स्थित रामेश्वर सोसायटी का पिछले सात वर्षों से प्रलंबित पानी का प्रश्न आखिरकार सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस सफलता के लिए समाजसेवक राजू थोरात के प्रयत्नों से सोसायटी की ओर से पूर्व सांसद संजीव नाईक का जाहीर सत्कार किया गया था। पिछले कई वर्षों से कम दबाव से हो रही पानी की आपूर्ति के कारण सोसायटी के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समाजसेवक राजू थोरात के माध्यम से जब यह गंभीर समस्या पूर्व सांसद संजीव नाईक के समक्ष रखी गई, तो उन्होंने निरंतर फॉलोअप, उचित मार्गदर्शन और संबंधित प्रशासनिक तंत्र के साथ समन्वय स्थापित कर सोसायटी को सुचारू एवं पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास किए। उनके इन प्रयासों के सफल होने से वर्षों से पानी के लिए संघर्ष कर रहे सोसायटी के रहिवासियों को बड़ी राहत मिली है।

इस अवसर पर पूर्व सांसद संजीव नाईक ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि, “रामेश्वर सोसायटी के पानी के प्रश्न पर हुए सफल फ़ॉलोअप ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि यदि किसी भी समस्या को जिद्द के साथ हाथ में लिया जाए, उसका निरंतर फ़ॉलोअप किया जाए और उसे प्रामाणिक प्रयासों की जोड दी जाए, तो उस पर निश्चित रूप से हल किया जा सकता है।”

इस दौरान संजीव नाईक ने नागरिकों से पानी का संभलकर उपयोग करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि कई वर्षों के इंतजार के बाद रामेश्वर सोसायटी के नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, मोरबे बांध हमारा अपना होने के बावजूद, उपलब्ध पानी का उपयोग प्रत्येक नागरिक को सावधानीपूर्वक करना आवश्यक है। पानी का उचित उपयोग करने से भविष्य में उत्पन्न होने वाली संभावित जल संकट की स्थिति पर मात पाना संभव हो सकेगा।

“रामेश्वर सोसायटी में लगभग २०० रहिवासी होने के बावजूद वहां केवल २५ मिमी व्यास की जलवाहिनी दी गई थी। इस वजह से कम दबाव से पानी की आपूर्ति होने के कारण नागरिकों को लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को पूर्व सांसद संजीव नाईक के माध्यम से लगातार उठाया गया और आखिरकार इस प्रश्न को हल करने में सफलता मिली।

— समाजसेवक राजू थोरात

इस भव्य कार्यक्रम में ‘फ’ प्रभाग समिति की अध्यक्षा ललिता मढवी, पूर्व नगरसेवक घनश्याम मढवी, समाजसेवक कृष्णा पाटील, समाजसेवक प्रमोद कदम, समाजसेवक चेतन पाटील, समाजसेवक सागर घोडके, समाजसेवक योगेश पाटील, समाजसेविका निर्मला पाटील, सोसायटी के अध्यक्ष रोहिदास गरजे, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण शेळके सहित सोसायटी के तमाम रहवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post