महाराष्ट्र भूमि | वाशी (नवी मुंबई):
वाशी सेक्टर-14 स्थित एम.जी. कॉम्प्लेक्स में ‘महाराष्ट्र मित्र मंडल’ द्वारा आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव में इस वर्ष भी भारी उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। पिछले 33 वर्षों से अत्यंत पारंपरिक तरीके से, अनुशासित वातावरण और भक्तिभाव के साथ मनाए जा रहे इस उत्सव में महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाईक ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान उन्होंने “वाशीचा एकदंत” के रूप में प्रसिद्ध विघ्नहर्ता श्री गणेश जी के भक्तिभाव से दर्शन किए और महाआरती में भाग लिया।
इस शुभ अवसर पर वन मंत्री गणेश नाईक के कर कमलों द्वारा महाराष्ट्र मित्र मंडल की ‘वार्षिक अहवाल’ का आधिकारिक विमोचन किया गया। इस रिपोर्ट में मंडल द्वारा वर्ष भर में चलाए गए विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं सांस्कृतिक उपक्रमों का विस्तृत ब्योरा पेश किया गया है।

