Latest News

Ganesh Naik | Vaishnavi Naik | NMMC CBSE School No.94 चे ‘कै. तुकाराम रामचंद्र नाईक विद्यालय’ असे नामकरण

फिलीपींस पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत, 23वें आसियान-भारत और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

जयवंत सुतार यांच्या वाढदिवसानिमित्त शासकीय सेवा शिबिराला उत्स्फूर्त प्रतिसाद

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नवी मुंबई देश के प्रथम क्रमांक के सर्वोत्कृष्ट स्वच्छ शहर पुरस्कार से सम्मानित

महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त किसानों की मदद के लिए संदीप नाईक प्रतिष्ठान द्वारा १ करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री सहायता निधि को सुपुर्द

Vikas Zanjad – NMMT ठेका और स्थायी कर्मचारियों को ₹45,000 सानुग्रह अनुदान मंजूर!

November 22, 2026
Follow Us:

‘महाराष्ट्र भूमि’ एक विश्वसनीय हिंदी/अंग्रेजी समाचार पत्र है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाना भी है। इसीलिए, हम ‘सकारात्मक पत्रकारिता’ के सिद्धांत पर चलते हैं—ऐसी खबरें जो समाज को जागरूक करें, सशक्त बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दें।

Quick Contact:

महाराष्ट्र भूमिशहरनवी मुंबईसायन-पनवेल मार्ग के 3 फ्लाईओवर – नवी मुंबई महापालिका को होगा हस्तांतरण ?

सायन-पनवेल मार्ग के 3 फ्लाईओवर – नवी मुंबई महापालिका को होगा हस्तांतरण ?

  • देखभाल, दुरुस्ती और सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे ₹74.84 करोड़
  • वाशी, सानपाड़ा और सीबीडी बेलापुर फ्लाईओवर होंगे एनएमएमसी के पास

महाराष्ट्र भूमि | नवी मुंबई:

इस सप्ताह संपन्न होने वाली महासभा बैठक में महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के अधिकार क्षेत्र वाले सायन-पनवेल राजमार्ग के प्रमुख फ्लाईओवरों का रखरखाव और मरम्मत अब नवी मुंबई महानगरपालिका द्वारा करने से जुड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। इस प्रस्ताव के तहत लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव और एमएसआरडीसी के निर्देशों के तहत वाशी, सानपाड़ा और सीबीडी (कोंकण भवन) फ्लाईओवरों को “जैसा है जहां है” की स्थिति में महापालिका को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव है।

इन तीनों फ्लाईओवरों की स्ट्रक्चरल मरम्मत, एप्रोच रोड के कंक्रीटीकरण और सुंदरीकरण कार्य के लिए कुल ₹75,55,28,175 का बजट तैयार किया गया है, जिसकी स्वीकृति महासभा में मंजूरी के बाद दी जाएगी।

➤ हस्तांतरण का कारण और पृष्ठभूमि:

14 अक्टूबर 2024 की मध्यरात्रि से सायन-पनवेल राजमार्ग के वाशी टोल प्लाजा सहित मुंबई के 5 प्रमुख प्रवेश द्वारों पर हलके वाहनों (कार, स्कूल बसों) को टोल मुक्त कर दिया गया था। टोलमुक्ति के बाद एमईपी ठेकेदार द्वारा फ्लाईओवरों की उचित मरम्मत न किए जाने के कारण वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों में भारी असंतोष था। एकीकृत नियोजन और बेहतर रखरखाव के उद्देश्य से राज्य सरकार ने इन ढांचों को स्थानीय मनपा प्रशासन को सौंपने का निर्णय लिया।

➤ खर्च का अनुमानित ब्योरा:

▪️︎ स्ट्रक्चरल मरम्मत खर्च (कुल तक़रीबन : ₹55.21 करोड़):

▪️︎ वाशी फ्लाईओवर: ₹20,20,49,701

▪️︎ सानपाड़ा फ्लाईओवर: ₹31,08,00,021

▪️︎ सीबीडी (कोंकण भवन) फ्लाईओवर: ₹3,92,81,823

➤ कंक्रीटीकरण एवं सुंदरीकरण खर्च (कुल: ₹20.33 करोड़):

▪️︎ वाशी फ्लाईओवर (मुंबई साइड एप्रोच रोड): ₹5,78,68,203

▪️︎ सानपाड़ा फ्लाईओवर: ₹5,96,50,493

▪️︎ सीबीडी (कोंकण भवन) फ्लाईओवर (पुणे साइड एप्रोच रोड): ₹8,58,67,934

➤ ठाणे खाड़ी पुलों को प्रक्रिया से बाहर रखा गया:

एमएसआरडीसी द्वारा ठाणे खाड़ी पल (१) व (२) के दो फ्लाईओवर भी सौंपने का प्रस्ताव था, लेकिन ये पुल नवी मुंबई महानगरपालिका के प्रशासनिक क्षेत्र (हद्द) से बाहर स्थित हैं। इसीलिए मनपा प्रशासन ने केवल अपने क्षेत्र में आने वाले 3 फ्लाईओवरों (वाशी, सानपाड़ा और सीबीडी बेलापुर) को स्वीकार करने और वाशी खाड़ी पुलों को इस प्रक्रिया से अलग रखने का निर्णय लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post