Latest News

Ganesh Naik | Vaishnavi Naik | NMMC CBSE School No.94 चे ‘कै. तुकाराम रामचंद्र नाईक विद्यालय’ असे नामकरण

फिलीपींस पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत, 23वें आसियान-भारत और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

जयवंत सुतार यांच्या वाढदिवसानिमित्त शासकीय सेवा शिबिराला उत्स्फूर्त प्रतिसाद

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में नवी मुंबई देश के प्रथम क्रमांक के सर्वोत्कृष्ट स्वच्छ शहर पुरस्कार से सम्मानित

महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त किसानों की मदद के लिए संदीप नाईक प्रतिष्ठान द्वारा १ करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री सहायता निधि को सुपुर्द

Vikas Zanjad – NMMT ठेका और स्थायी कर्मचारियों को ₹45,000 सानुग्रह अनुदान मंजूर!

November 22, 2026
Follow Us:

‘महाराष्ट्र भूमि’ एक विश्वसनीय हिंदी/अंग्रेजी समाचार पत्र है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाना भी है। इसीलिए, हम ‘सकारात्मक पत्रकारिता’ के सिद्धांत पर चलते हैं—ऐसी खबरें जो समाज को जागरूक करें, सशक्त बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दें।

Quick Contact:

महाराष्ट्र भूमिशहरनवी मुंबईमोरबे बांध क्षेत्र में नवी मुंबई मनपा लगाएगी बांस के पौधे!

मोरबे बांध क्षेत्र में नवी मुंबई मनपा लगाएगी बांस के पौधे!

  • 2.70 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य होगा पूरा

महाराष्ट्र भूमि | नवी मुंबई:

महाराष्ट्र सरकार की नीति के अनुसार राज्य में 300 करोड़ वृक्षारोपण के लक्ष्य और नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में “माझी वसुंधरा अभियान 7.0 के तहत निर्धारित 2.70 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। नवी मुंबई शहर में वृक्षारोपण अभियान को बढ़ावा देते हुए महापालिका के स्वामित्व वाले मोरबे डैम परिसर में बड़े पैमाने पर बांस के पेड़ लगाने का निर्णय लिया है।

इस परियोजना के लिए ₹2,67,80,985 (₹2.67 करोड़) का बजट तैयार किया गया है, जिसकी प्रशासनिक मंजूरी के लिए आगामी सर्वसाधारण सभा में प्रस्ताव रखा गया है।

➤ परियोजना की मुख्य विशेषताएं:

▪︎ संरक्षक दीवारों के किनारे पौधा रोपण: मोरबे डैम क्षेत्र में मिट्टी के मुख्य बांध के निचले हिस्से में स्थित सुरक्षा दीवारों और आसपास के खुले स्थानों पर बांस के पौधे लगाए जाएंगे।

▪︎प्राकृतिक बाड़ और सौंदर्यकरण: बांस के पेड़ उगने से डैम क्षेत्र के चारों ओर एक मजबूत प्राकृतिक फेंसिंग तैयार होगी, जिससे सुरक्षा सुदृढ़ होगी और हरित आवरण बढ़ने से क्षेत्र का सौंदर्यकरण भी होगा।

▪︎ शामिल कार्य: इस परियोजना के तहत गड्ढे खोदना, लाल मिट्टी और गोबर की खाद मिलाकर गड्ढों को भरना तथा बांस के पौधों का रोपण व रखरखाव शामिल है।

➤ वित्तीय प्रावधान और बजट:

लोक निर्माण विभाग मुंबई मंडल की दरसूची (2022-23) के अनुसार बांस रोपण का मूल खर्च ₹2,26,95,750 तय किया गया है, जिस पर 18% जीएसटी ₹40,85,235 लागू होता है। इस प्रकार कुल ₹2,67,80,985 का खर्च अपेक्षित है।

यह संपूर्ण खर्च वृक्ष प्राधिकरण विभाग के “नए वृक्षारोपण” हेड के लिए स्वीकृत ₹1,250 लाख (₹12.5 करोड़) के बजट प्रावधान से वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान पूरा किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post