Latest News

Navi Mumbai : बालवाड़ी शिक्षिकाओं और सहायिकाओं के वेतन वृद्धि की मांग; श्रमिक सेना ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

गणेशोत्सव २०२६ | एपीएमसी और एनआरआई पुलिस स्टेशन ने दिया साइबर अपराध और नशा मुक्ति का संदेश

एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 अत्याधुनिक वॉल्वो बसें: परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईकऑनलाइन बुकिंग से लेकर हॉस्पिटैलिटी सेवाओं तक, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

सेवा संकल्प अभियानांतर्गत जागतिक बांबू दिवसानिमित्त नवी मुंबईत 1200 हून अधिक बांबू वृक्षलागवड

नवी मुंबई महानगरपालिकेच्या नियोजनबद्ध व्यवस्थापनात १४३१८ श्रीगणेशमूर्तींसह २२३० गौरींचे भावपूर्ण विसर्जन

घोषणा नको, मदत द्या! शेकापचा सरकारला इशारा; शेतकऱ्यांच्या बांधावर पोहोचण्याची मागणी

October 2, 2026
Follow Us:

‘महाराष्ट्र भूमि’ एक विश्वसनीय हिंदी/अंग्रेजी समाचार पत्र है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाना भी है। इसीलिए, हम ‘सकारात्मक पत्रकारिता’ के सिद्धांत पर चलते हैं—ऐसी खबरें जो समाज को जागरूक करें, सशक्त बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दें।

Quick Contact:

महाराष्ट्र भूमिताजा खबरमहाराष्ट्र में बड़ा फर्जीवाड़ा: ₹11 का IV सेट ₹325 में बेचा; एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने की केंद्रीय हस्तक्षेप की मांग

महाराष्ट्र में बड़ा फर्जीवाड़ा: ₹11 का IV सेट ₹325 में बेचा; एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने की केंद्रीय हस्तक्षेप की मांग

महाराष्ट्र भूमि | मुंबई:

महाराष्ट्र के अस्पतालों में भर्ती मरीजों से चिकित्सा उपकरणों के नाम पर की जा रही भारी मुनाफाखोरी का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महाराष्ट्र अन्न व औषधि प्रशासन के तहत काम करने वाली ‘प्राइस मॉनिटरिंग रिसोर्स यूनिट’ द्वारा किए गए एक व्यापक सर्वेक्षण में सामने आया है कि आवश्यक चिकित्सा उपकरणों को उनकी वास्तविक खरीद कीमत से 19 से 29 गुना अधिक दरों पर मरीजों को बेचा जा रहा है।

  • सर्वेक्षण से सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े:

IV सेट में 2800% से अधिक मुनाफा: कंपनियों को महज ₹11 की लागत में मिलने वाला ‘IV सेट’ अस्पतालों में मरीजों को ₹325 तक में बेचा जा रहा है।

सिरिंज और मास्क की ओवरप्राइजिंग: लगभग ₹6.75 में तैयार होने वाली स्टैंडर्ड 10ml की सिरिंज बाजार में ₹57.20 तक बेची जा रही है। वहीं, ₹40 से ₹45 की लागत वाला नेबुलाइजर मास्क किट मरीजों को ₹652 से ₹715 में थमाया जा रहा है।

कैथेटर: महज ₹29 की खरीद मूल्य वाला कैथेटर मरीजों को उसकी मूल कीमत से 10 गुना अधिक दाम पर बेचा जा रहा है।

— तुकाराम मुंढे ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र:

महाराष्ट्र एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने इस मनमाने मूल्य वृद्धि को पूरी तरह से अतार्किक और गरीब मरीजों का शोषण करार दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार के औषधि विभाग को तत्काल पत्र लिखकर कठोर कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

उन्होंने मांग की है कि दैनिक उपयोग में आने वाली इन सभी सर्जिकल और मेडिकल सामग्रियों को ‘ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (DPCO), 2013’ के दायरे में लाया जाए, ताकि इनकी अधिकतम खुदरा बिक्री मूल्य (MRP) पर कानूनी सीमा तय की जा सके और अस्पतालों की अनियंत्रित लूट पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post