Latest News

August 14, 2026
Follow Us:

Latest News

August 14, 2026
Follow Us:

‘महाराष्ट्र भूमि’ एक विश्वसनीय हिंदी/अंग्रेजी समाचार पत्र है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाना भी है। इसीलिए, हम ‘सकारात्मक पत्रकारिता’ के सिद्धांत पर चलते हैं—ऐसी खबरें जो समाज को जागरूक करें, सशक्त बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दें।

Quick Contact:

महाराष्ट्र भूमिशहरनवी मुंबईआषाढ़ी वारी में नवी मुंबई मनपा के स्वच्छता दल का समर्पित सेवा भाव: पंढरपुर को स्वच्छ और रोगमुक्त रखने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
आषाढ़ी वारी में नवी मुंबई मनपा के स्वच्छता दल का समर्पित सेवा भाव: पंढरपुर को स्वच्छ और रोगमुक्त रखने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

आषाढ़ी वारी में नवी मुंबई मनपा के स्वच्छता दल का समर्पित सेवा भाव: पंढरपुर को स्वच्छ और रोगमुक्त रखने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

पंढरपुर

आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर पंढरपुर में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए, पूरे क्षेत्र को स्वच्छ और स्वास्थ्यप्रद बनाए रखने के लिए महाराष्ट्र सरकार के ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान के तहत एक विशेष पहल की गई। नवी मुंबई मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे के निर्देशों पर नवी मुंबई मनपा (NMMC) का एक विशेष स्वच्छता दल पंढरपुर भेजा गया था।

नवी मुंबई की महापौर सुजाता पाटिल ने पंढरपुर रवाना हो रहे इस विशेष स्वच्छता दूतों को उनके उत्कृष्ट कार्य और सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस विशेष स्वच्छता दल ने २१ और २२ जुलाई २०२६ को लगातार दो दिनों तक अतिरिक्त आयुक्त सुनील पवार तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के उपायुक्त डॉ. अजय गड़दे के मार्गदर्शन में पंढरपुर शहर क्षेत्र में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर निस्वार्थ सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया।

दल प्रमुख स्वच्छता निरीक्षक लवेश पाटिल और नवनाथ ठोंबरे के नेतृत्व में ३० स्वच्छता दूतों ने विट्ठल मंदिर परिसर, मार्केट क्षेत्र और चंद्रभागा नदी के फ्लाईओवर के पास स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए निरंतर कार्य किया। इसके साथ ही चंद्रभागा नदी के तटों की भी गहन सफाई की गई और सार्वजनिक शौचालय परिसरों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया।

इस पूरे अभियान में सभी स्वच्छता दूतों ने अत्यंत भक्ति भाव, उत्साह और सेवा भावना के साथ भाग लिया। नवी मुंबई नगर निगम के इस विशेष स्वच्छता दल ने पंढरपुर शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और रोगमुक्त रखने के लिए समर्पित भाव से काम किया और हर साल की तरह इस वर्ष भी वारी उत्सव के दौरान स्वच्छता बनाए रखने की अपनी परंपरा को कायम रखा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post