Latest News

August 14, 2026
Follow Us:

Latest News

August 14, 2026
Follow Us:

‘महाराष्ट्र भूमि’ एक विश्वसनीय हिंदी/अंग्रेजी समाचार पत्र है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाना भी है। इसीलिए, हम ‘सकारात्मक पत्रकारिता’ के सिद्धांत पर चलते हैं—ऐसी खबरें जो समाज को जागरूक करें, सशक्त बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दें।

Quick Contact:

महाराष्ट्र भूमिशहरठाणेठाणे-पालघर जिला सहकारी बैंक चुनाव में ‘सहकार पैनल’ की बंपर जीत
ठाणे-पालघर जिला सहकारी बैंक चुनाव में 'सहकार पैनल' की बंपर जीत

ठाणे-पालघर जिला सहकारी बैंक चुनाव में ‘सहकार पैनल’ की बंपर जीत

महाराष्ट्र भूमि | ठाणे

ठाणे-पालघर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के चुनाव में ‘सहकार पैनल’ ने 21 में से 16 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है। इस बंपर जीत के बाद शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए इस सफलता का श्रेय शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सटीक रणनीति को दिया।

ठाणे में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. शिंदे ने विश्वास जताया कि सहकार पैनल के माध्यम से चुने गए नए निदेशक ठाणे और पालघर जिलों में महिलाओं, किसानों, बचत समूहों और स्वयं सहायता समूहों के कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। इस पत्रकार वार्ता में सहकार पैनल के विजयी उम्मीदवारों के साथ बहुजन विकास अघाड़ी के पूर्व विधायक क्षितिज ठाकुर और पूर्व विधायक राजेश पाटिल भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

➤ बड़े नेताओं के गठबंधन से मिली ताकत
इस चुनाव में सहकार पैनल को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, विधायक किसन कथोरे, बहुजन विकास अघाड़ी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर और सांसद बाल्यामामा म्हात्रे का खुला समर्थन प्राप्त था। उम्मीदवारों पर भरोसा जताने के लिए सांसद डॉ. शिंदे ने बैंक के सभी मतदाताओं और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि राज्य में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने और ‘सहकार से समृद्धि’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वयं इस चुनाव की कमान संभाली थी। उनकी इसी रणनीति का परिणाम था कि ठाणे जिले की अधिकांश सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए थे। वसई तालुका में सहकार पैनल के पक्ष में हुए एकतरफा मतदान के लिए सांसद डॉ. शिंदे ने बहुजन विकास अघाड़ी के पूर्व विधायक क्षितिज ठाकुर को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post