Latest News

Navi Mumbai : बालवाड़ी शिक्षिकाओं और सहायिकाओं के वेतन वृद्धि की मांग; श्रमिक सेना ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

गणेशोत्सव २०२६ | एपीएमसी और एनआरआई पुलिस स्टेशन ने दिया साइबर अपराध और नशा मुक्ति का संदेश

एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 अत्याधुनिक वॉल्वो बसें: परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईकऑनलाइन बुकिंग से लेकर हॉस्पिटैलिटी सेवाओं तक, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

सेवा संकल्प अभियानांतर्गत जागतिक बांबू दिवसानिमित्त नवी मुंबईत 1200 हून अधिक बांबू वृक्षलागवड

नवी मुंबई महानगरपालिकेच्या नियोजनबद्ध व्यवस्थापनात १४३१८ श्रीगणेशमूर्तींसह २२३० गौरींचे भावपूर्ण विसर्जन

घोषणा नको, मदत द्या! शेकापचा सरकारला इशारा; शेतकऱ्यांच्या बांधावर पोहोचण्याची मागणी

October 2, 2026
Follow Us:

‘महाराष्ट्र भूमि’ एक विश्वसनीय हिंदी/अंग्रेजी समाचार पत्र है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाना भी है। इसीलिए, हम ‘सकारात्मक पत्रकारिता’ के सिद्धांत पर चलते हैं—ऐसी खबरें जो समाज को जागरूक करें, सशक्त बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दें।

Quick Contact:

महाराष्ट्र भूमिशहरनवी मुंबईफॉर्मूला-4 रेस की तैयारियों के बीच सुरक्षा पर उठे सवाल; नगरसेवकों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन
फॉर्मूला-4 रेस की तैयारियों के बीच सुरक्षा पर उठे सवाल; नगरसेवकों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

फॉर्मूला-4 रेस की तैयारियों के बीच सुरक्षा पर उठे सवाल; नगरसेवकों ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

महाराष्ट्र भूमि | नवी मुंबई:

नवी मुंबई स्थित ज्वेल ऑफ़ नवी मुंबई से पामबीच रोड पर होने वाली बहुचर्चित ‘फॉर्मूला-4 कार रेस’ प्रोजेक्ट के हो रहे निर्माणकार्य के दौरान रेस के ट्रैक के लिए सड़क पर लगाए जा रहे कंक्रीट जर्सी बैरियर्स के कारण इस मार्ग पर हादसों का खतरा काफी बढ़ गया है। रात बेरात स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों की सुरक्षा दांव पर लग गई है।

हाल ही में इस क्षेत्र में कंक्रीट जर्सी बैरियर्स के कारण हुई सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर, नगरसेवक तथा खेल, सांस्कृतिक एवं युवक कल्याण समिति सभापति गिरीश म्हात्रे के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने नवी मुंबई की महापौर सुजाता पाटिल से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने महापौर को एक लिखित ज्ञापन सौंपकर संबंधित मार्ग पर तुरंत पुख्ता सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की।

इस अवसर पर उनके साथ नगरसेविका स्वप्ना गावड़े, सचिव लवटे, प्रीति भोपी और समाजसेवक चंद्रशेखर भोपी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

अपने सौपे गए ज्ञापन में जनप्रीतिनिधियों ने मांग की है कि सड़क पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियोजन, साइन बोर्ड, लाइटिंग व्यवस्था और वैकल्पिक उपायों को तुरंत लागू करने की मांग की है।

➤ महापौर ने दिया आश्वासन
महापौर सुजाता पाटिल ने इस बेहद संवेदनशील मुद्दे का तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि संबंधित अधिकारियों के माध्यम से इस मार्ग पर सुरक्षा के सभी जरूरी और उचित उपाय जल्द से जल्द सुनिश्चित किए जाएंगे।

➤ नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता : गिरीश म्हात्रे
इस दौरान गिरीश म्हात्रे ने अपना रुख साफ करते हुए कहा, “फॉर्मूला-4 जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का नवी मुंबई में होना हमारे लिए बेहद गर्व की बात है। हम इस आयोजन का स्वागत करते हैं, लेकिन खेल के रोमांच के बीच नागरिकों के जीवन और उनकी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। प्रशासन को जनता की सुरक्षा को ही सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी।”

महानगरपालिका प्रशासन और संबंधित विभाग इस दिशा में कितनी जल्दी कदम उठाते हैं, ताकि किसी भी बड़े हादसे को टाला जा सके, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post