Latest News

Navi Mumbai : बालवाड़ी शिक्षिकाओं और सहायिकाओं के वेतन वृद्धि की मांग; श्रमिक सेना ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

गणेशोत्सव २०२६ | एपीएमसी और एनआरआई पुलिस स्टेशन ने दिया साइबर अपराध और नशा मुक्ति का संदेश

एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 अत्याधुनिक वॉल्वो बसें: परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईकऑनलाइन बुकिंग से लेकर हॉस्पिटैलिटी सेवाओं तक, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

सेवा संकल्प अभियानांतर्गत जागतिक बांबू दिवसानिमित्त नवी मुंबईत 1200 हून अधिक बांबू वृक्षलागवड

नवी मुंबई महानगरपालिकेच्या नियोजनबद्ध व्यवस्थापनात १४३१८ श्रीगणेशमूर्तींसह २२३० गौरींचे भावपूर्ण विसर्जन

घोषणा नको, मदत द्या! शेकापचा सरकारला इशारा; शेतकऱ्यांच्या बांधावर पोहोचण्याची मागणी

October 2, 2026
Follow Us:

‘महाराष्ट्र भूमि’ एक विश्वसनीय हिंदी/अंग्रेजी समाचार पत्र है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाना भी है। इसीलिए, हम ‘सकारात्मक पत्रकारिता’ के सिद्धांत पर चलते हैं—ऐसी खबरें जो समाज को जागरूक करें, सशक्त बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दें।

Quick Contact:

महाराष्ट्र भूमिशहरठाणेमात्र एक घंटे की बारिश में घरों में घुसा पानी: KDMC के नाला सफाई के दावों पर शिवसेना नगरसेवक कुणाल पाटील ने दी आंदोलन की चेतावनी
KDMC के नाला सफाई के दावों पर शिवसेना नगरसेवक कुणाल पाटील ने दी आंदोलन की चेतावनी

मात्र एक घंटे की बारिश में घरों में घुसा पानी: KDMC के नाला सफाई के दावों पर शिवसेना नगरसेवक कुणाल पाटील ने दी आंदोलन की चेतावनी

महाराष्ट्र भूमि | कल्याण

कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका प्रशासन द्वारा मानसून से पहले शत-प्रतिशत नाला सफाई पूरी करने के बड़े-बड़े दावों की हवा मात्र एक घंटे की बारिश ने निकाल दी है। शहर के कई निचले इलाकों में पानी जमा होने से नगर निगम की तैयारियों पर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। इस मुद्दे को लेकर सोमवार को हुई महासभा बैठक में शिवसेना (शिंदे गुट) के नगरसेवक कुणाल पाटील ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को आड़े हाथों लिया और अधिकारियों को उग्र आंदोलन की चेतावनी दे डाली।

पिछले तीन दिनों से कल्याण-डोंबिवली और आस-पास के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस मामूली बारिश में ही कल्याण पश्चिम के नवनाथ नगर सहित कई रिहायशी इलाकों के घरों में गंदा पानी घुस गया, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी दिक्कतों और नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

इस मुद्दे को महासभा बैठक में उठाते हुए नगरसेवक कुणाल पाटील ने कहा की “अगर जनता के घरों में पानी गया, तो अधिकारियों को बैठने नहीं देंगे”

उन्होंने कहा की “सिर्फ एक घंटे की बारिश में मेरे वार्ड के नागरिकों के घरों में पानी घुस गया। नाला सफाई को लेकर उन्होंने बार-बार महानगरपालिका प्रशासन से लिखित और मौखिक शिकायत की थी। कुछ दिनों पहले ही मनपा शहर अभियंता अनिता परदेशी ने खुद प्रभाग का दौरा किया था, तब उन्होंने उन्हें ग्राउंड जीरो की सभी समस्याएं दिखाई थीं। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।”

उन्होंने अधिकारियों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आगे भारी बारिश के कारण दोबारा लोगों के घरों में पानी घुसा, तो वे जिम्मेदार अधिकारियों को चैन से उनके दफ्तरों में बैठने नहीं देंगे।

➤ 27 गांवों के साथ अन्याय क्यों?
नगरसेवक पाटील ने कल्याण ग्रामीण के अंतर्गत आने वाले 27 गांवों की अनदेखी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने तीखा सवाल किया कि क्या महानगरपालिका ने इन 27 गांवों के विकास कार्यों के लिए कोई बजट या निधि आवंटित की है या नहीं? उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन जानबूझकर इन गांवों के नागरिकों के साथ सौतेला व्यवहार और अन्याय कर रहा है।

महासभा के दौरान प्रशासन की तरफ से इन बुनियादी सवालों का कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर पाटील ने गहरी नाराजगी जताई। दूसरी ओर, पहली ही बारिश में शहर के जलमग्न होने से आम नागरिकों के बीच भी केडीएमसी की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post