Latest News

October 31, 2026
Follow Us:

Latest News

October 31, 2026
Follow Us:

‘महाराष्ट्र भूमि’ एक विश्वसनीय हिंदी/अंग्रेजी समाचार पत्र है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाना भी है। इसीलिए, हम ‘सकारात्मक पत्रकारिता’ के सिद्धांत पर चलते हैं—ऐसी खबरें जो समाज को जागरूक करें, सशक्त बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दें।

Quick Contact:

महाराष्ट्र भूमिशहरठाणेमुंबई मनपा कर्मचारियों को इस साल ‘दहीहंडी’ के बजाय ‘रक्षाबंधन’ पर मिलेगी स्थानीय छुट्टी
मुंबईतील पालिकेच्या कर्मचाऱ्यांना यंदा गोपाळकाल्याऐवजी रक्षाबंधनाला स्थानिक सुट्टी

मुंबई मनपा कर्मचारियों को इस साल ‘दहीहंडी’ के बजाय ‘रक्षाबंधन’ पर मिलेगी स्थानीय छुट्टी

महाराष्ट्र भूमि | मुंबई:

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए इस साल की स्थानीय छुट्टियों के शेड्यूल में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। राज्य सरकार की तर्ज पर मनपा प्रशासन ने इस साल ‘गोपालकाला’ (दही हांडी) के स्थान पर ‘रक्षाबंधन’ के पर्व पर स्थानीय छुट्टी देने की घोषणा की है।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आधिकारिक परिपत्रक जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार, पूर्व में घोषित शनिवार, 5 सितंबर 2026 (गोपालकाला) की स्थानीय छुट्टी को रद्द कर दिया गया है। अब इसके स्थान पर शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 (रक्षाबंधन) को मुंबई शहर, उपनगर और ठाणे जिले स्थित मनपा के सभी प्रशासनिक कार्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा।

मनपा प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि यह छुट्टी केवल प्रशासनिक कार्यालयों के लिए लागू होगी। जबकि अस्पताल, अग्निशमन दल, जल आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों का कामकाज हमेशा की तरह सुचारू रूप से जारी रहेगा। मनपा आयुक्त अश्विनी भिड़े की स्वीकृति के बाद यह संशोधित परिपत्रक आधिकारिक रूप से जारी किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post