Latest News

October 29, 2026
Follow Us:

Latest News

October 29, 2026
Follow Us:

‘महाराष्ट्र भूमि’ एक विश्वसनीय हिंदी/अंग्रेजी समाचार पत्र है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाना भी है। इसीलिए, हम ‘सकारात्मक पत्रकारिता’ के सिद्धांत पर चलते हैं—ऐसी खबरें जो समाज को जागरूक करें, सशक्त बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दें।

Quick Contact:

महाराष्ट्र भूमिक्राईमतुर्भे में राशन विभाग की बड़ी छापेमारी!
Fuel Theft Racket Busted in Turbhe: Rationing Department Conducts Raid, Seizes 39,000 Liters of Fuel

तुर्भे में राशन विभाग की बड़ी छापेमारी!

  • अवैध रूप से डीजल और पेट्रोलियम पदार्थ चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़; 94 लाख से अधिक का माल जब्त

■ महाराष्ट्र भूमि | नवी मुंबई:

नवी मुंबई के तुर्भे इलाके में मुंबई-ठाणे राशनिंग विभाग के भरारी पथक ने अवैध रूप से डीजल निकालने के एक मामले का पर्दाफाश हुआ है। भरारी पथक ने एक बड़ी छापेमारी में दो टैंकरों समेत लगभग 14 हजार लीटर डीजल और 25 हजार लीटर पेट्रोलियम जैसा संदिग्ध तरल पदार्थ बरामद किया है। इस पूरी कार्रवाई में जब्त किए गए कुल माल की अनुमानित कीमत 94 लाख 36 हजार 708 रुपये आंकी जा रही है। इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ तुर्भे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राशनिंग नियंत्रक चंद्रकांत डांगे के मार्गदर्शन और राशनिंग प्रवर्तन उप-नियंत्रक गणेश बेल्लाळे के नेतृत्व में यह संयुक्त कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान यह बात सामने आई कि डीजल ले जा रहे एक टैंकर (संख्या: WB 19 L 2981) के आउटलेट से अवैध तरीके से डीजल निकालकर दूसरे टैंकर (संख्या: MH 46 BM 9202) की ईंधन टंकी में भरा जा रहा था, जिसके तुरंत बाद दस्ते ने वहां छापा मारकर आरोपियों को रंगे हाथो गिरफ्तार कर उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है की इस मामले में और कई खुलासे हो सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post