■ नवी मुंबई | महाराष्ट्र भूमि

नवी मुंबई महानगरपालिका की ओर से आयोजित ‘नवी मुंबई महापौर कप सार्वजनिक एवं घरेलू गणेशोत्सव स्पर्धा’ के पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान राज्यभर में लोकप्रिय हुई ‘कलाकारों के कलाधिपति’ संकल्पना के तहत ऐरोली सेक्टर-३ में चौधरी परिवार द्वारा सजाए गए घरगुती गणेशोत्सव का विशेष उल्लेख किया गया। इस अवसर पर राज्य के वनमंत्री गणेश नाईक व उपस्थित गणमान्य अतिथियों के हाथों स्वप्निल चौधरी का उनके परिजनों सहित विशेष सम्मान किया गया।

