Latest News

मुंबई मनपा कर्मचारियों को इस साल ‘दहीहंडी’ के बजाय ‘रक्षाबंधन’ पर मिलेगी स्थानीय छुट्टी

नवी मुंबई में दूध में मिलावट के बड़े रैकेट का भंडाफोड़: FDA की बड़ी कार्रवाई में 4,710 लीटर दूध और लाखों का माल जब्त

प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने वाली सेक्टर-19 तुर्भे की निर्माण साइट सील

नवी मुंबई में नशामुक्त अभियान: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैंपस कनेक्ट और व्यसनमुक्ति केंद्र का किया शुभारंभ

खारघर हिल महापौर मैराथन: नवी मुंबई मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे ने 21.2 किमी की दौड़ सफलतापूर्वक की पूर्ण

ऐरोली सेक्टर-6: भूखंड क्रमांक 30 की दुर्दशा से नागरिक परेशान; नगरसेविका श्रेया जिरगे और समाजसेवक सुदर्शन जिरगे ने अधिकारियों संग किया ऑन-ग्राउंड निरीक्षण

August 29, 2026
Follow Us:

‘महाराष्ट्र भूमि’ एक विश्वसनीय हिंदी/अंग्रेजी समाचार पत्र है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाना भी है। इसीलिए, हम ‘सकारात्मक पत्रकारिता’ के सिद्धांत पर चलते हैं—ऐसी खबरें जो समाज को जागरूक करें, सशक्त बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दें।

Quick Contact:

महाराष्ट्र भूमिशहरमुंबईसीएसएमटी से छूटने वाली हर ट्रेन में गूंजेगा ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की जय’ का जयघोष : राहुल नार्वेकर
'Jai Chhatrapati Shivaji Maharaj' Chants to Echo in Every Train Departing CSMT: Rahul Narwekar

सीएसएमटी से छूटने वाली हर ट्रेन में गूंजेगा ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की जय’ का जयघोष : राहुल नार्वेकर

  • विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर ट्रेन घोषणाओं में जयघोष शामिल करने की मांग की

महाराष्ट्र भूमि | मुंबई

मुंबई के ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से आवाजाही करने वाली प्रत्येक ट्रेन में ‘छत्रपति शिवाजी महाराज की जय’ और ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ की उद्घोषणा की जाए। यह मांग महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष एडवोकेट राहुल नार्वेकर ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की है। नई दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने रेल मंत्री से मुलाकात कर इस संबंध में एक औपचारिक ज्ञापन सुपुर्द किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस केवल देश का एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन नहीं है, बल्कि यह छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, स्वराज्य और राष्ट्रभक्ति के विचारों का प्रतीक है। इस स्थान से प्रतिदिन देश के विभिन्न कोनों के लिए हजारों-लाखों यात्री यात्रा करते हैं। ऐसे में ट्रेनों में उद्घोषणा के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों और उनके पराक्रम का संदेश पूरे देश तक पहुंचाना अत्यंत प्रभावी साबित होगा।

➤ नयी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक कदम:

पत्र में यह भी रेखांकित किया गया कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने स्वराज्य की स्थापना करते समय समाज के सभी वर्गों को एकजुट किया। उनका लोककल्याणकारी प्रशासन, शौर्य और राष्ट्रहित की नीतियां आज भी पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। नयी पीढ़ी को उनके योगदान से परिचित कराने के लिए इस प्रकार की पहल का विशेष महत्व है।

राहुल नार्वेकर ने विश्वास जताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए संबंधित रेलवे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post