महाराष्ट्र भूमि | नवी मुंबई:
एनएमएमटी (NMMT) बस डिपो के लिए आरक्षित ऐरोली सेक्टर-6 स्थित भूखंड क्रमांक 30, पिछले करीब एक दशक से अत्यंत बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है। परिसर में खड़ी भंगार बसें, जमा कबाड़, डंपिंग सामग्री और घनी झाड़ियों के कारण, इस बस डिपो के प्लाट में अस्वच्छता का माहौल बना हुआ है। इस स्थिति से आसपास की सोसाइटियों के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा गैरसामाजिक तत्व और नागरिकों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस गंभीर विषय को लेकर इस प्रभाग का प्रतिनिधित्व करनेवाली स्थानीय भाजपा नगरसेविका श्रेया सुदर्शन जिरगे ने महासभा की बैठकों में इस मुद्दे को बेहद ही प्रमुखता के साथ उठाने के साथ-साथ मनपा प्रशासन के समक्ष कई बार पत्रव्यहार कर इस विषय को उजागर किया है।
समस्या के समाधान के लिए नगरसेविका श्रेया जिरगे और समाजसेवक सुदर्शन जिरगे के साथ नवी मुंबई परिवहन समिति के सदस्य यशपाल ओहोळ तथा परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भूखंड का ऑन-ग्राउंड निरीक्षण दौरा किया। इस दौरान जिरगे प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को वास्तविक स्थिति से अवगत करवाते हुए तत्काल पूरे परिसर की सफाई कराने तथा नागरिकों को इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की।

बता दे की इस मामले को लेकर नगरसेविका श्रेया जिरगे ने कहा ,कि “उचित देखरेख के अभाव में बस डिपो का यह आरक्षित भूखंड आज “डंपिंग यार्ड” बन चुका है। इससे आसपास की सोसाइटियों में रहने वाले नागरिकों,को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने आगे कहा की चारों ओर सुरक्षा दीवार (कंपाउंड वॉल) न होने और घनी झाड़ियों के कारण यहाँ असामाजिक तत्वों का यह अड्डा बन चूका है। इससे आसपास की सोसायटियों में रहने वाले नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती है। “इसीलिए नगरसेविका श्रेया जिरगे ने मांग की है कि, भूखंड क्रमांक 30 के पूरे परिसर से कबाड़ व डंपिंग सामग्री हटाकर तत्काल गहन सफाई की जाए । साथ ही असामाजिक तत्वों के प्रवेश को रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भूखंड के चारों ओर मजबूत सुरक्षा दीवार (कंपाउंड वॉल) का निर्माण किया जाए।

