Latest News

Navi Mumbai : बालवाड़ी शिक्षिकाओं और सहायिकाओं के वेतन वृद्धि की मांग; श्रमिक सेना ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

गणेशोत्सव २०२६ | एपीएमसी और एनआरआई पुलिस स्टेशन ने दिया साइबर अपराध और नशा मुक्ति का संदेश

एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 अत्याधुनिक वॉल्वो बसें: परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईकऑनलाइन बुकिंग से लेकर हॉस्पिटैलिटी सेवाओं तक, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

सेवा संकल्प अभियानांतर्गत जागतिक बांबू दिवसानिमित्त नवी मुंबईत 1200 हून अधिक बांबू वृक्षलागवड

नवी मुंबई महानगरपालिकेच्या नियोजनबद्ध व्यवस्थापनात १४३१८ श्रीगणेशमूर्तींसह २२३० गौरींचे भावपूर्ण विसर्जन

घोषणा नको, मदत द्या! शेकापचा सरकारला इशारा; शेतकऱ्यांच्या बांधावर पोहोचण्याची मागणी

October 2, 2026
Follow Us:

‘महाराष्ट्र भूमि’ एक विश्वसनीय हिंदी/अंग्रेजी समाचार पत्र है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाना भी है। इसीलिए, हम ‘सकारात्मक पत्रकारिता’ के सिद्धांत पर चलते हैं—ऐसी खबरें जो समाज को जागरूक करें, सशक्त बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दें।

Quick Contact:

महाराष्ट्र भूमिशहरमुंबईचेंबूर बस हादसा: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 1 छात्र की मौत, 4 घायल; जांच के बाद दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई : महापौर रितू तावड़े
चेंबूर बस हादसा: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 1 छात्र की मौत, 4 घायल; जांच के बाद दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई : महापौर रितू तावड़े

चेंबूर बस हादसा: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 1 छात्र की मौत, 4 घायल; जांच के बाद दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई : महापौर रितू तावड़े

महाराष्ट्र भूमि | मुंबई:

मुंबई में मॉनसून की शुरुआती बारिश के बीच चेंबूर इलाके से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रोड नंबर-11 पर बच्चों से भरी एक स्कूल बस पर अचानक एक विशालकाय पेड़ गिरने से, 11 वर्षीय एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतक छात्र की पहचान विहान श्रीवास्तव के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, चेंबूर के रोड नंबर-11 पर स्थित यूनिवर्सल स्कूल की बस (संख्या-12) बच्चों को लेकर जा रही थी। उसी दौरान अचानक सड़क किनारे लगा एक भारी-भरकम पेड़ उखड़कर बस पर जा गिरा। पेड़ गिरने से बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और भीतर बैठे मासूम बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बस में फंसे सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस हादसे में कुल 5 बच्चे हादसे में घायल हुए थे, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, विहान श्रीवास्तव को बेहद गंभीर चोटें आई थीं, जिसके कारण शाम 4:23 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया।

➤ चार छात्र अस्पताल में भर्ती
हादसे में घायल हुए अन्य चार छात्रों को चेंबूर के प्रसिद्ध ‘जेन अस्पताल’ में भर्ती कराया गया है। जहाँ डॉक्टरों की विशेष निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

➤ दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: रितू तावड़े
इस हृदयविदारक घटना के बाद मुंबई की महापौर रितू तावड़े ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहा है और इस लापरवाही के लिए जो भी अधिकारी या ठेकेदार जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post