Latest News

मुंबई मनपा कर्मचारियों को इस साल ‘दहीहंडी’ के बजाय ‘रक्षाबंधन’ पर मिलेगी स्थानीय छुट्टी

नवी मुंबई में दूध में मिलावट के बड़े रैकेट का भंडाफोड़: FDA की बड़ी कार्रवाई में 4,710 लीटर दूध और लाखों का माल जब्त

प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने वाली सेक्टर-19 तुर्भे की निर्माण साइट सील

नवी मुंबई में नशामुक्त अभियान: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैंपस कनेक्ट और व्यसनमुक्ति केंद्र का किया शुभारंभ

खारघर हिल महापौर मैराथन: नवी मुंबई मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे ने 21.2 किमी की दौड़ सफलतापूर्वक की पूर्ण

ऐरोली सेक्टर-6: भूखंड क्रमांक 30 की दुर्दशा से नागरिक परेशान; नगरसेविका श्रेया जिरगे और समाजसेवक सुदर्शन जिरगे ने अधिकारियों संग किया ऑन-ग्राउंड निरीक्षण

August 29, 2026
Follow Us:

‘महाराष्ट्र भूमि’ एक विश्वसनीय हिंदी/अंग्रेजी समाचार पत्र है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाना भी है। इसीलिए, हम ‘सकारात्मक पत्रकारिता’ के सिद्धांत पर चलते हैं—ऐसी खबरें जो समाज को जागरूक करें, सशक्त बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दें।

Quick Contact:

महाराष्ट्र भूमिशहरनवी मुंबईडीपीएस लेक व नेरुल सेक्टर ५२-ए को मिलेगा संरक्षण: वन मंत्री गणेश नाईक ने दिए दिशा-निर्देश
DPS Lake and Nerul Sector 52-A to Get Protection: Forest Minister Ganesh Naik Issues Guidelines

डीपीएस लेक व नेरुल सेक्टर ५२-ए को मिलेगा संरक्षण: वन मंत्री गणेश नाईक ने दिए दिशा-निर्देश

➤ फ्लेमिंगो, सुनहरे सियार और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा के लिए सात दिनों में मांगी रिपोर्ट

महाराष्ट्र भूमि | नवी मुंबई:

नवी मुंबई के डीपीएस झील परिसर में फ्लेमिंगो के साथ-साथ सुनहरे सियार (गोल्डन जैकल), नेवले और विभिन्न वन्यजीवों की मौजूदगी को देखते हुए इस प्राकृतिक आवास के संरक्षण की मांग तेज हो गई है। डीपीएस लेक के संरक्षण तथा नेरुल सेक्टर ५२-ए को ‘फ्लेमिंगो संरक्षण क्षेत्र’ में शामिल करने के विषय पर वन मंत्री गणेश नाईक की अध्यक्षता में मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में वनमंत्री गणेश नाईक ने अधिकारियों को वन्यजीवों के प्राकृतिक अधिवास को पूरी तरह सुरक्षित रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

इस दौरान इस समीक्षा बैठक में पूर्व नगरसेविका नेत्रा आशीष शिर्के ने डीपीएस झील में फ्लेमिंगो की घटती संख्या और सेक्टर ५२-ए में वन्यजीवों के आवास की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए वन मंत्री गणेश नाईक को ज्ञापन सुपुर्द किया। इस दौरान बैठक में नवी मुंबई मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे, सिडको अधिकारी रवींद्र मानकर, पर्यावरण समूहों के प्रतिनिधि तथा वन एवं मैंग्रोव विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

➤ समीक्षा बैठक के मुख्य निर्देश और निर्णय

☛ सात दिनों के भीतर रिपोर्ट पेश करने का आदेश: वन मंत्री गणेश नाइक ने बैठक में दिए गए निर्देशों पर तत्काल कार्रवाई करने और सात दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

☛ सेक्टर ५२-ए को संरक्षण क्षेत्र में करे शामिल : नेरुल सेक्टर ५२-ए क्षेत्र में वन्यजीवों की लगातार बढ़ती उपस्थिति को देखते हुए इसे ‘फ्लेमिंगो कंजर्वेशन जोन’ के तहत लाने के लिए आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया और अंतर-विभागीय समन्वय शुरू करने का निर्णय लिया गया।

☛ संपूर्ण जैव विविधता का संरक्षण: बैठक में स्पष्ट किया गया कि डीपीएस लेक का मुद्दा केवल फ्लेमिंगो तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां पाए जाने वाले सुनहरे सियार, नेवले व अन्य जीवों का संरक्षण भी बेहद आवश्यक है।

☛ प्राकृतिक जलस्रोत व खाद्य श्रृंखला बहाल करें : डीपीएस लेक में ज्वार-भाटे के पानी का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित करने और प्राकृतिक खाद्य श्रृंखला को बनाए रखने के लिए सिडको और संबंधित एजेंसियों को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post