Latest News

October 28, 2026
Follow Us:

Latest News

October 28, 2026
Follow Us:

‘महाराष्ट्र भूमि’ एक विश्वसनीय हिंदी/अंग्रेजी समाचार पत्र है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाना भी है। इसीलिए, हम ‘सकारात्मक पत्रकारिता’ के सिद्धांत पर चलते हैं—ऐसी खबरें जो समाज को जागरूक करें, सशक्त बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दें।

Quick Contact:

महाराष्ट्र भूमिशहरठाणेNavi Mumbai : ऐरोली-काटई नाका फ्लाईओवर के काम के चलते 4 दिन ठप रहेगा ट्रैफिक, क्या है वैकल्पिक मार्ग?
Airoli-Katai Naka Elevated Road Project: 7-hour night traffic block on Oct 4, 9, 10 & 11; diversion plan issued

Navi Mumbai : ऐरोली-काटई नाका फ्लाईओवर के काम के चलते 4 दिन ठप रहेगा ट्रैफिक, क्या है वैकल्पिक मार्ग?

महारष्ट्र भूमि | नवी मुंबई:

ठाणे और नवी मुंबई के बीच यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए बेहद जरूरी खबर है। ठाणे-बेलापूर मार्ग पर ऐरोली-काटई नाका फ्लाईओवर (Elevated Road Project) के निर्माण कार्य के तहत गर्डर लगाने का काम शुरू किया जा रहा है। इसके चलते अक्टूबर महीने में 4 दिनों के लिए इस मार्ग पर रात के समय ट्रैफिक पूरी तरह बंद (Block) रखने का फैसला लिया गया है।

मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA) द्वारा ऐरोली स्थित भारत बिजली कंपनी से सिमेंस कंपनी (Siemens Company) के बीच गर्डर स्थापित किए जाएंगे।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस निर्धारित समय के दौरान इस खिंड पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन तथा पार्किंग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

यातायात में असुविधा और जाम से बचने के लिए नवी मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने निम्नलिखित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है:

1.ठाणे से बेलापूर की ओर जाने वाले भारी वाहन (6-व्हीलर और उससे बड़े):
दिघा स्थित मुकुंद कंपनी से एमआईडीसी (MIDC) के आंतरिक रास्तों का उपयोग करते हुए आगे बढ़ें।

  1. ठाणे से बेलापूर की ओर जाने वाली चार पहिया गाड़ियाँ (Cars):
    भारत बिजली चौक से दाहिने मुड़कर ऐरोली फायर ब्रिगेड चौक और खेडेकर चौक होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएं।
  2. बेलापूर से ठाणे की ओर जाने वाले वाहन:
    रबाले नाका सिग्नल से दाहिने मुड़कर एमआईडीसी के आंतरिक मार्ग से होते हुए मुकुंद कंपनी के रास्ते आगे निकलें।
  3. पटणी मार्ग से जाने वाले वाहन:
    रबाले नाका – दिवा गांव सर्कल – पटणी रोड का उपयोग करें।

ट्रैफिक पुलिस की अपील

नवी मुंबई ट्रैफिक विभाग ने देर रात यात्रा करने वाले सभी वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का चयन करने तथा मौके पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों का सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post