Latest News

October 28, 2026
Follow Us:

Latest News

October 28, 2026
Follow Us:

‘महाराष्ट्र भूमि’ एक विश्वसनीय हिंदी/अंग्रेजी समाचार पत्र है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाना भी है। इसीलिए, हम ‘सकारात्मक पत्रकारिता’ के सिद्धांत पर चलते हैं—ऐसी खबरें जो समाज को जागरूक करें, सशक्त बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दें।

Quick Contact:

महाराष्ट्र भूमिशहरनवी मुंबईNavi Mumbai Water Cut: नवी मुंबई में 6 अक्टूबर को 16 घंटे का वाटर शटडाउन!
Navi Mumbai Water Cut: 16-hour shutdown scheduled for October 6; Belapur, Vashi, Kharghar to be affected

Navi Mumbai Water Cut: नवी मुंबई में 6 अक्टूबर को 16 घंटे का वाटर शटडाउन!

  • मोरबे डैम की मेन लाइन की मरम्मत के चलते बेलापुर से ऐरोली और खारघर-कामोठे में जलापूर्ति ठप्प

महाराष्ट्र भूमि | नवी मुंबई:

नवी मुंबई महानगरपालिका द्वारा मोरबे मुख्य जलवाहिनी और भोकरपाडा जल शोधन केंद्र पर अति आवश्यक देखभाल एवं मरम्मत के कार्य के चलते मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को तड़के 02:00 बजे तक (कुल 16 घंटे) मोरबे डैम की मुख्य पाइपलाइन से जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इस शटडाउन के कारण NMMC क्षेत्र के बेलापुर, नेरुल, वाशी, तुर्भे-सानपाड़ा, कोपरखैरणे, घणसोली और ऐरोली के साथ-साथ सिडको (CIDCO) क्षेत्र के खारघर और कामोठे नोड में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

मरम्मत प्रक्रिया के दौरान भोकरपाडा जल शोधन केंद्र में 13.5 मिलियन लीटर क्षमता वाले सम्प चैनल को अलग करने के लिए MS प्लेट लगाने, नया मीटरिंग कियोस्क स्थापित करने और 2050 मिमी व्यास की जलवाहिनी पर फ्लो मीटर लगाने का काम किया जाएगा। इसके अलावा, सीबीडी सेक्टर-7 में 1800 मिमी, वाशी (अरेंजा सर्कल) के पास 700 मिमी और महापे में 900 मिमी व्यास के बटरफ्लाई वॉल्व (Butterfly Valves) लगाने का महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न होगा।

मरम्मत का कार्य पूरा होने के पश्चात बुधवार, 7 अक्टूबर को सुबह और शाम के समय पूरे शहर में कम दबाव (Low Pressure) से जलापूर्ति की जाएगी। महानगरपालिका के मुख्य अभियंता शिरीष आरदवाड ने सभी नवी मुंबईवासियों से अपील की है कि वे 6 अक्टूबर से पहले ही अपनी दैनिक आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त पानी का भंडारण कर लें और शटडाउन अवधि के दौरान पानी का विवेकपूर्ण एवं संयम से उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post