नवी मुंबई:
” नशा मुक्त नवी मुंबई” अभियान अंतर्गत पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे, सह पुलिस आयुक्त दीपक साकोरे, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रमोद शेवाले और पुलिस उप आयुक्त सचिन गुंजाल के निर्देशों पर नवी मुंबई एंटी-नारकोटिक्स सेल की टीम ने – गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, तलोजा इलाके से एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार कर उसके पास से ₹3.57 करोड़ रूपए के नशीले पदार्थ जब्त किए हैं।
बता दे की 08 अक्टूबर 2026 को एंटी-नारकोटिक्स सेल के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप निगडे को मिली सटीक जानकारी के आधार पर जाल बिछाकर अफ्रीकी नागरिक अनी इकेचुकवु डार्लिंगटन (41) को हिरासत में लिया गया। शुरुआती तलाशी में उसके पास से 221 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) मिला। इसके बाद उसके घर की तलाशी लेने पर अतिरिक्त 2,276 ग्राम एमडी और 566 ग्राम कोकेन बरामद हुआ। जब्त किए गए कुल 2.5 किलोग्राम एमडी और 566 ग्राम कोकेन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹3,57,91,200/- आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ फिलहाल तलोजा पुलिस स्टेशन में NDPS कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ मुंबई NCB में भी मामला दर्ज था, जिसमें वह 7 साल की सजा काट चुका है और हाल ही में 2025 में जमानत पर बाहर आया था।
नवी मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी गुप्त जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8828992992 पर संपर्क करें।

