महाराष्ट्र भूमि | नवी मुंबई:
दिघा क्षेत्र में समाजसेवक अन्नू आंग्रे के जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना नगरसेविका गौरी आंग्रे और ‘वन साइड ग्रुप’ की ओर से इस दिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में समर्पित करते हुए विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। क्षेत्र में शिक्षा को प्रोत्साहन देने और जरूरतमंद छात्रों की मदद के उद्देश्य से मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए छतरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहा इस अवसर पर पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड विशेष उपस्थित थे.
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के हाथों बोर्ड परीक्षाओं में ९० प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को स्मार्टफोन (मोबाइल) भेंट देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। साथ ही दिव्यांग छात्रों को नकद धनराशि देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। इसके अलावा, बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अन्य होनहार छात्रों को नोटबुक और स्कूल बैग वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
शैक्षणिक प्रोत्साहन के बाद प्रभाग के वरिष्ठ नागरिकों को छतरियों का वितरण कर उनके प्रति आदर एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। इसके उपरांत अन्नू आंग्रे ने गणमान्य अतिथियों और नागरिकों की मौजूदगी में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

