Latest News

Navi Mumbai : बालवाड़ी शिक्षिकाओं और सहायिकाओं के वेतन वृद्धि की मांग; श्रमिक सेना ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

गणेशोत्सव २०२६ | एपीएमसी और एनआरआई पुलिस स्टेशन ने दिया साइबर अपराध और नशा मुक्ति का संदेश

एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 अत्याधुनिक वॉल्वो बसें: परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईकऑनलाइन बुकिंग से लेकर हॉस्पिटैलिटी सेवाओं तक, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

सेवा संकल्प अभियानांतर्गत जागतिक बांबू दिवसानिमित्त नवी मुंबईत 1200 हून अधिक बांबू वृक्षलागवड

नवी मुंबई महानगरपालिकेच्या नियोजनबद्ध व्यवस्थापनात १४३१८ श्रीगणेशमूर्तींसह २२३० गौरींचे भावपूर्ण विसर्जन

घोषणा नको, मदत द्या! शेकापचा सरकारला इशारा; शेतकऱ्यांच्या बांधावर पोहोचण्याची मागणी

October 2, 2026
Follow Us:

‘महाराष्ट्र भूमि’ एक विश्वसनीय हिंदी/अंग्रेजी समाचार पत्र है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाना भी है। इसीलिए, हम ‘सकारात्मक पत्रकारिता’ के सिद्धांत पर चलते हैं—ऐसी खबरें जो समाज को जागरूक करें, सशक्त बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दें।

Quick Contact:

महाराष्ट्र भूमिताजा खबरकोपरखैरणे -एपीएमसी व तुर्भे इंटरलिंक – ‘कनेक्टिंग लिंक ब्रिज’ का मंत्री गणेश नाईक के हाथो लोकार्पण
कोपरखैरणे -एपीएमसी व तुर्भे इंटरलिंक - 'कनेक्टिंग लिंक ब्रिज' का मंत्री गणेश नाईक के हाथो लोकार्पण

कोपरखैरणे -एपीएमसी व तुर्भे इंटरलिंक – ‘कनेक्टिंग लिंक ब्रिज’ का मंत्री गणेश नाईक के हाथो लोकार्पण

महाराष्ट्र भूमि | मोनिका भोसले (कोपरखैरणे)

कोपरखैरणे–बोनकोडे क्षेत्र में बढ़ती यातायात समस्या और नागरिकों को होने वाली दैनिक परेशानियों के मद्देनजर नवी मुंबई महानगरपालिका के माध्यम से निर्मित कोपरखैरणे स्थित पावणे ब्रिज से सेक्टर-11 कोपरखैरणे को कनेक्ट करते ‘कनेक्टिंग लिंक ब्रिज’ का लोकार्पण महाराष्ट्र राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक के हाथों संपन्न हुआ।

जहाँ इस अवसर पर महापौर सुजाता पाटील, उपमहापौर दशरथ भगत, सभागृह नेता सागर नाईक, नगरसवेक मुनावर पटेल, नगरसेविका वैष्णवी नाईक, नगरसेविका अदिती नाईक, नगरसेवक अमित मेढकर, पूर्व नगरसेवक लीलाधर नाईक, महानगरपालिका के कार्यकारी अभियंता अजय संख्ये सहित प्रभाग के नागरिक एवं महानगरपालिका के अधिकारी उपस्थित थे।

सभागृह नेता सागर नाईक एवं स्थानीय नगरसेवक मुनावर पटेल के विशेष प्रयासों और सक्रिय पहल से साकार हुए इस महत्वाकांक्षी प्रकल्प के चलते नागरिकों को यातायात की समस्या से निजात मिलेगी बल्कि दैनिक आवागमन अधिक तेज, सुरक्षित और सुगम होगा | इस ‘कनेक्टिंग लिंक ब्रिज’ के शुरू होने से कोपरखैरणे सेक्टर-11, खैरणे गांव और बोनकोडे क्षेत्र के नागरिकों को तुर्भे एपीएमसी मार्केट तक पहुंचना अधिक आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक भी होगा। साथ ही, वाशी–कोपरखैरणे मुख्य मार्ग पर होने वाली यातायात समस्या कम होगी और यह कनेक्टिव लिंक एक प्रभावी वैकल्पिक मार्ग के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका अख्तियार करेगा।

इसके साथ ही, तुर्भे एपीएमसी और सानपाड़ा क्षेत्र से कोपरखैरणे तथा ठाणे–बेलापुर मार्ग की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए भी यह कनेक्टिंग लिंक रोड अत्यंत उपयोगी साबित होगा।

इस अवसर पर वन मंत्री गणेश नाईक ने नवी मुंबई के आगामी 25 से 30 वर्षों के विकास विजन को ध्यान में रखते हुए तथा भविष्य में शहर को यातायात जाम की समस्या से मुक्त करने के उद्देश्य से, वाहतूक व्यवस्था से जुड़ी कई महत्वपूर्ण दूरदर्शी संकल्पनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विश्वास जताया की इन दूरगामी विचारों से नवी मुंबई की यातायात व्यवस्था स्थायी रूप से गतिमान और बाधारहित बनेगी।

वही नगरसेवक मुनावर पटेल ने कहा,
“इस कनेक्टिंग लिंक ब्रिज से नागरिकों को निश्चित रूप से बड़ी राहत मिलेगी और यह मार्ग यातायात के लिए एक बेहतर एवं प्रभावी विकल्प साबित होगा।”

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post