Latest News

मुंबई मनपा कर्मचारियों को इस साल ‘दहीहंडी’ के बजाय ‘रक्षाबंधन’ पर मिलेगी स्थानीय छुट्टी

नवी मुंबई में दूध में मिलावट के बड़े रैकेट का भंडाफोड़: FDA की बड़ी कार्रवाई में 4,710 लीटर दूध और लाखों का माल जब्त

प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने वाली सेक्टर-19 तुर्भे की निर्माण साइट सील

नवी मुंबई में नशामुक्त अभियान: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कैंपस कनेक्ट और व्यसनमुक्ति केंद्र का किया शुभारंभ

खारघर हिल महापौर मैराथन: नवी मुंबई मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे ने 21.2 किमी की दौड़ सफलतापूर्वक की पूर्ण

ऐरोली सेक्टर-6: भूखंड क्रमांक 30 की दुर्दशा से नागरिक परेशान; नगरसेविका श्रेया जिरगे और समाजसेवक सुदर्शन जिरगे ने अधिकारियों संग किया ऑन-ग्राउंड निरीक्षण

August 29, 2026
Follow Us:

‘महाराष्ट्र भूमि’ एक विश्वसनीय हिंदी/अंग्रेजी समाचार पत्र है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाना भी है। इसीलिए, हम ‘सकारात्मक पत्रकारिता’ के सिद्धांत पर चलते हैं—ऐसी खबरें जो समाज को जागरूक करें, सशक्त बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दें।

Quick Contact:

महाराष्ट्र भूमिताजा खबरRamesh Dada Patil | कोळी महासंघ द्वारा मेधावी छात्र सम्मान समारोह २०२५-२०२६ का आयोजन.
Kalyan: Koli Mahasangh Hosts ‘Meritorious Student Felicitation Ceremony 2025–26’ with Great Enthusiasm and Dignity

Ramesh Dada Patil | कोळी महासंघ द्वारा मेधावी छात्र सम्मान समारोह २०२५-२०२६ का आयोजन.

महाराष्ट्र भूमि | कल्याण:

कोळी महासंघ (ठाणे जिला शाखा: कल्याण) के माध्यम से मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह २०२५-२०२६’ अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस समारोह में कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका की महापौर एडवोकेट हर्षाली विजय चौधरी-थविल और कोळी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रमेशदादा पाटिल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

साथ ही इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति, पदाधिकारी, छात्र और उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान छात्रों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। समाजिक स्तर पर शिक्षा का प्रसार करना और युवा पीढ़ी को आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) तथा अन्य उच्च पदों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करना ही इस समारोह का मुख्य उद्देश्य रहा।

इस अवसर पर रमेशदादा पाटिल ने छात्रों की सराहना करते हुए उन्हें आगामी शैक्षणिक भविष्य की शुभकामना देते हुए उनका उचित मार्गदर्शन भी किया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि जरूरतमंद और होनहार छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक सभी सहयोग, मार्गदर्शन कक्षाएं और सहायता प्रदान करने के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा।

इस अवसर पर कोळी महासंघ के कार्याध्यक्ष प्रकाश बोबडी, महासचिव राजहंस टपके, राज्य नेता देवानंद भाईर, भाजपा मछुआरा सेल के महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष एवं महासंघ के युवा प्रदेश अध्यक्ष एड. चेतन पाटिल, नगरसेवक राहुल कोट, नगरसेवक रोहन कोट, नगरसेविका रेखाताई चौधरी, उल्हासनगर प्रभाग समिति-१ की सभापति भावनाताई ओवलेकर, जिलाध्यक्ष राम तरे, महिला अध्यक्ष सुषमाताई ढोणे, युवा नेता दशरथ पाटिल, युवा नेता भावेश पाटिल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post