Latest News

October 28, 2026
Follow Us:

Latest News

October 28, 2026
Follow Us:

‘महाराष्ट्र भूमि’ एक विश्वसनीय हिंदी/अंग्रेजी समाचार पत्र है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाना भी है। इसीलिए, हम ‘सकारात्मक पत्रकारिता’ के सिद्धांत पर चलते हैं—ऐसी खबरें जो समाज को जागरूक करें, सशक्त बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान दें।

Quick Contact:

महाराष्ट्र भूमिशहरनवी मुंबईदिल्ली का संकल्प, राज्य का नेतृत्व और नवी मुंबई का उत्साह! ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ व ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में दिखा ऐतिहासिक संगम
PM Narendra Modi Completes 25 Years in Public Service: Grand 'Sewa Jyoti Yatra' Launched in Navi Mumbai as Workers Pledge for 'Viksit Bharat @2047'

दिल्ली का संकल्प, राज्य का नेतृत्व और नवी मुंबई का उत्साह! ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ व ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में दिखा ऐतिहासिक संगम

महाराष्ट्र भूमि | नवी मुंबई :

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवक के रूप में सफलता के 25 वर्ष पूर्ण करने के ऐतिहासिक अवसर पर नई दिल्ली में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का आह्वान किया और “#We_will_do_it” का ऊर्जावान नारा दिया।

इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई से वर्चुअल (ऑनलाइन) माध्यम से अपनी प्रमुख उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद नितिन नबीन तथा मुंबई से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विधायक रविंद्र चव्हाण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

➤ नवी मुंबई में दिखा जबरदस्त उत्साह
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत नवी मुंबई में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में भाजपा नवी मुंबई जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटिल, महापौर सुजाता पाटिल, बेलापुर की विधायक मंदा म्हात्रे, विक्रांत पाटिल और पूर्व सांसद संजीव नाईक की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मान्यवरों की मौजूदगी में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित हजारों भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को हर हाल में सिद्ध करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post