महाराष्ट्र भूमि | नवी मुंबई :
“मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता और किसी बेबस जिंदगी को बचा लेने से बड़ी कोई सेवा नहीं होती।” इस कहावत को चरितार्थ करते हुए शिवसेना जिलाध्यक्ष किशोर पाटकर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि राजनीति सिर्फ पद और सत्ता का नाम नहीं, बल्कि पीड़ित जनता के आंसुओं को पोंछने का एक माध्यम है।
नवी मुंबई स्थित जुहूगाव के रहने वाले तीसरी कक्षा में पड़ने वाले 8 साल के मासूम ईशान नीलेश बेईकर की जिंदगी इस समय बेहद नाजुक मोड़ से गुजर रही है। वह गंभीर बीमारी ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहा है और उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने ईशान के इलाज के लिए अब तक ₹8 लाख का खर्च बताया था। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय होने के कारण इतने भारी खर्च को उठा पाना उसके और परिवार के लिए असंभव है।
जब इस बात की खबर शिवसेना जिलाध्यक्ष किशोर पाटकर को मिली, तो वे बिना पल गंवाए इस परिवार के आंसू पोछने के लिए आगे आये। मानवता का धर्म निभाते हुए उन्होंने तुरंत ८ वर्षीय ईशान नीलेश बेईकर के इलाज के लिए ₹8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
इतना ही नहीं, किशोर पाटकर ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए यह भी वचन दिया कि ईशान के इलाज का आगे का पूरा खर्च वे स्वयं उठाएंगे।
किशोर पाटकर के इस मानवीय कदम और संवेदनशीलता को देखकर ईशान के पिता नीलेश बेईकर की आंखें छलक आईं। उन्होंने कहा की जहां एक ओर आर्थिक तंगी के कारण अपने बच्चे के इलाज की उनकी उम्मीदें टूट रही थीं, उसी वक्त किशोर पाटकर के रूप में एक “देवदूत” के रूप में उनके बच्चे को जीवन दान देने और एक नई किरण जगा दी है।

